लेटेस्टशहर

गंगापुरम की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

गाजियाबाद। वार्ड नंबर 56 गंगापुरम की समस्याओं को लेकर रेजीडेंट्स ने एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट खालिद अंजुम को सौंपा। गंगापुरम आरडब्ल्यूए के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा ने बताया कि नगर निगम का वार्ड 56 नरकपुरम बन गया है। नालियां बंद पड़ी हुई हैं, खंभों पर लाइट नहीं हैं, गंदा पानी गंगापुरम के बीच में खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। इससे गंगापुरम निवासियों को भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। रेजीडेंट्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं को शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो एक सप्ताह बाद आंदोलन किया जाएगा। गंगापुरम के मुख्यद्वार पर धरना, सिर मुंडन, नगर निगम की शुद्धि बुद्धि के लिए यज्ञ, अर्धनग्न शरीर, सरकार का पुतला दहन, रोड जाम, आदि आंदोलन के हिस्से होंगे। ज्ञापन देने वालों में सीमा चावला, शारदा बक्शी, कुसुम चौहान, रहनुमा, खुशनुमा, गजेंद्र चौधरी, भूमेश त्यागी, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button