लेटेस्टशहर

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई भाजपा नेता रालोद में शामिल

  • पार्टी कार्यालय पर कराई गई विधिवत सदस्यता ग्रहण
    गाजियाबाद।
    रालोद का कुनबा अब बढ़ता जा रहा है। दूसरे दलों को छोड़कर रालोद का दाम थाम रहे हैं। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता रालोद में शामिल हुए हैं। मेरठ रोड तिहारे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने सभी को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पुलिस-प्रशासन बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-रालोद के सदस्यों को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन की दबंगई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा से आए लोगों को विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई गई। भाजपा के विशाल सिरोही के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा, इंदु भूषण एडवोकेट, धीरेंद्र कुमार एडवोकेट, खुशी सिंह एडवोकेट, बुध प्रकाश त्यागी एडवोकेट, शोकेंद्र चौधरी एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह सहरावत एडवोकेट, कमलदीप तालियान, राजवीर त्यागी, संजय त्यागी, पिंटू त्यागी, विनय त्यागी, राहुल त्यागी, बंटी शर्मा, विनय शर्मा, मनोज शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, राहुल मलिक, दिनेश पाल, आस मोहम्मद, परवेज अली, हाजी अमीर, कुलदीप चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, फरमान अहमद एडवोकेट, नितिन चौधरी, दीपक चौधरी आदि रहे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह, संगीता चौधरी, पूनम कोरी, लोकेश कोटगांव, भूपेंद्र सिंह अर्थला, विनीत चौधरी, विक्रांत चौधरी सदरपुर, सतेंद्र तेवतिया, जितेंद्र त्यागी, नीरज चौधरी, आकाश चौधरी, अक्षय चौधरी सदरपुर, तुषार गोविंदपुरम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button