गाजियाबाद

गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनॉय हाउस चुनाव में दर्ज की जीत, हिंट स्टूडियो में वर्ष 2025 में हुआ था विशेष साक्षात्कार

गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनॉय हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में जीत हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गाजियाबाद स्थित उनके पैतृक घर में खुशी का माहौल है। परिवार और रिश्तेदारों ने उनकी जीत का जश्न मनाया।सबा हैदर के पिता सैयद अली हैदर सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं और उनकी माता का नाम चांदनी है। गाजियाबाद में उनका पैतृक निवास है। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “यह केवल हमारे परिवार की जीत नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।” सबा हैदर की प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद के होली चाइल्ड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में प्रवेश लिया, जहां से उन्होंने वाइल्डलाइफ साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।उनकी माता के अनुसार, सबा को बचपन से ही सामाजिक और सार्वजनिक विषयों में विशेष रुचि थी। वह स्कूल और कॉलेज के दिनों में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं।

हिंट रेडियो 90.40 एफएम, गाजियाबाद के लिए भी सबा हैदर की यह उपलब्धि विशेष खुशी का अवसर है। वर्ष 2025 में सबा हैदर जी ने हिंट स्टूडियो का दौरा किया था, जहां उनका विशेष साक्षात्कार एवं बातचीत आयोजित की गई थी। उस समय हुई यह मुलाकात आज उनकी चुनावी सफलता के साथ एक यादगार अनुभव बन गई है। हिंट रेडियो परिवार की ओर से गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके आगामी कार्यकाल और नई जिम्मेदारियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button