उत्तर प्रदेशकानपुरगाजियाबादगोरखपुरमथुरामेरठराज्यलखनऊवाराणसीशहर

हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।

सामुदायिक रेडियो स्टेशन हिंट रेडियो 90.4 एफएम, गाजियाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) योजना पर आधारित विशेष रेडियो श्रृंखला के दसवें एवं अंतिम एपिसोड का सफल प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा देने तथा आमजन को ओडीओसी योजना के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

10 एपिसोड की इस विशेष श्रृंखला में प्रत्येक एपिसोड को उत्तर प्रदेश के एक अलग जनपद के ओडीओसी उत्पाद पर केंद्रित किया गया। श्रृंखला के अंतिम एपिसोड में गाजियाबाद जनपद के चयनित ओडीओसी उत्पाद – सोया चाप एवं मिर्च का अचार को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में इन उत्पादों की विशेषताओं, स्थानीय उद्यमियों के योगदान तथा इनके आर्थिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के उपायुक्त उद्योग, श्री आशुतोष सिंह ने अपने विशेष संदेश (बाइट) में ओडीओसी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उद्यमियों एवं कारीगरों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, विपणन सहयोग, ब्रांडिंग तथा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंट रेडियो द्वारा निर्मित यह विशेष एपिसोड केवल गाजियाबाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे उत्तर प्रदेश के 30 सामुदायिक रेडियो स्टेशनों द्वारा एक साथ प्रसारित किया गया, जिससे ओडीओसी योजना का संदेश व्यापक स्तर पर श्रोताओं तक पहुंच सका।

हिंट रेडियो के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस श्रृंखला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा समुदाय को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना था। श्रोताओं से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया इस अभियान की सफलता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button