मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

Sonu Sood: सोनू सूद के घर लगा जनता दरबार, लोगों की परेशानियों को दूर करने की रहती है कोशिश

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी में उन्होंने हजारों लोगों की परेशानियों को सुना और उसे दूर करने की भी कोशिश की। अब सोनू सूद के घर ‘जनता दरबार’ लगने लगा है। आलम यह है कि हर रोज लोग उनके घर के बाहर अपनी परेशानियां लेकर खड़े रहते हैं। सोनू सूद लोगों की इन परेशानियों को एक-एक करके सुनते हैं और दूर करने का आश्वासन भी देते हैं।

मालूम हो कि इसके अलावा सोनू सूद अपने एक खास वीडियो की वजह से भी चर्चा में हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अब अपनी नई सुपरमार्केट खोल चुके हैं। इस सुपरमार्केट का नाम ‘सोनू सूद की सुपरमार्केट’ है। इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘कौन कहता है मॉल बंद हो गए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी और महंगी सुपरमार्केट यहां हमारे पास रेडी है। यह देखिए सब कुछ है मेरे पास अंडा है जो इस समय 6 रुपये का है। उसके बाद ब्रेड है बड़ी ब्रेड 40 रुपये की है और छोटी ब्रेड 22 रुपये की है।’

सोनू सूद अपने इस वीडियो में आगे कहते हैं, ‘जिसको भी चाहिए वो जल्दी से ऑर्डर कीजिए, मेरी डिलीवरी का समय हो चुका है। और हां, होम डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा’ सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा ‘फ्री होम डिलीवरी 10 अंडो पर 1 ब्रेड फ्री’। सोनू सूद का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

जानकारी हो कि गरीबों के मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सोनू सूद ने सभी लोगों की परेशानियों को सुना। लोगों की इस मुलाकात के वीडियो को सोनू सूद के एक फैन से ट्विटर पर साझा किया है। जिसको दिग्गज अभिनेता ने रीट्वीट किया है और खास बात कही है।

वीडियो को रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘जिस दिन यह भीड़ गायब हो जाएंगी, मैं महसूस करूंगा कि दुखों का अंत हो गया है। आइए इसे जल्द ही एक साथ करें।’ परेशान लोगों की मुलाकात से जुड़ा सोनू सूद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button