राज्यलेटेस्टस्लाइडर

पूर्व विधायक रामाशीष राय बनाए गए रालोद के प्रदेश अध्यक्ष

  • दो कार्यावाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं टीम आरएलडी के प्रदेश संयोजक की भी घोषणा
    लखनऊ। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। यूपी रालोद का अध्यक्ष पूर्व विधायक रामाशीष राय को बनाया गया है। रामाशीष के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्रीय व जिलाध्यक्षों की भी घोषणा जल्द होने वाली है। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी तीस मई को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, इससे पूर्व ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। रामाशीष के अलावा दो कार्यावाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं टीम रालोद का प्रदेश संयोजक भी नियुक्त किया है। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के सचिव समरपाल सिंह द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंजीत सिंह कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ सेक्टर संगठन के प्रभारी भी रहेंगे। इसी तरह कवर हसन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के प्रभारी रहेंगे। इनके अलावा टीम आरएलडी के प्रदेश संयोजक की बागडोर एश्वर्याराज सिंह को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button