राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कुख्यात बिल्लु दुजाना व राकेश दुजाना मुठभेड़ में ढेर

  • बदमाशों की गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल
    गाजियाबाद।
    अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के बिल्लु दुजाना व 50 हजार के इनामी राकेश दुजाना मारा गिराया गया है। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
    पुलिस के मुताबिक रात्रि में पुलिस अधीक्षक अपराध एंव क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम मय टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तो दोनो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बैरिकेटिंग तोड़कर भागने लगे एवं बाइक फिसल जाने के कारण गिर गये। गिरने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर लगातार जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । फायरिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध, क्षेत्राधाकारी इंदिरापुरम एवं प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम की बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी एंव स्वाट टीम प्रभारी व एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गये ।
    आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा की गई फायरिंग के दौरान अभियुक्त घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा अभियुक्त को मृत घोषित किया गया है। अभियुक्त की पहचान बिल्लू गैंगस्टर उर्फ अवनीश निवासी दुजाना थाना बादलपुर गौतमबुद्दनगर के रुप में हुई है। अभियुक्त थाना कविनगर से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर एक लाख रुपये का इनाम था एवं उसके विरुद्द संगीन धाराओं में करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत थे।
    दूसरी तरफ रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) एवं क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रथम के नेतृत्व में थाना मधुबन-बापूधाम पुलिस द्वारा चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बैरिकेटिंग तोड़कर भागने लगे एवं बाइक फिसलने के कारण गिर गये । गिरने के बाद संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी पर लगातार जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई । फायरिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम की बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी एवं एक आरक्षी गोली लगने से घायल हो गया हैं ।
    आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा की गई फायरिंग के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया । उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा अभियुक्त को मृत घोषित किया गया है। अभियुक्त की पहचान राकेश निवासी दुजाना थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्दनगर के रुप में हुई है। अभियुक्त थाना कविनगर से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का इनाम था एवं उसके विरुद्द संगीन धाराओ में करीब 15-16 अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button