लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में एनुअल मेगा इवेंट ‘विजिविग-2022’ का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट द्वारा ‘विजिविग-2022’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ संस्थान स्थित चाणक्य आॅडिटोरियम में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, निदेशक डॉ. वीएन बाजपेई एवं कोर्डिनेटर प्रो. पारुल गुप्ता द्वारा परंपरागत दीप प्रज्जवलन के साथ सम्पन्न किया गया ।
वार्षिक ग्रैंड मेगा इवेंट ‘विजिविग-2022’ के उद्घाटन अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की, सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और आयोजकों की प्रशंसा की। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्द्धन किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डा. वीएन बाजपेई ने सभी छात्रों एवं एनसीआर के विभिन्न संस्थानों से आये हुए प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं संस्थान के विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र सूद ने सभी उपस्थित विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आये हुए प्रतिभागियों के प्रति शुभेच्छा जाहिर की एवं उनके प्रति धन्यवाद प्रकट किया साथ ही सभी छात्रों एवं सहभागियों तथा आयोजन टीम के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। प्रो. पारुल गुप्ता ने कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य एवं रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस सुपर एक्स्ट्रा वेगनजा का आयोजन हरेक साल अनवरत रूप से आईटीएस मोहननगर द्वारा किया जाता है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली एनसीआर एवं उत्तर प्रदेश के 70 शिक्षण संस्थानों से साढ़े चार सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. वीएन बाजपेई ने बताया कि आईटीएस मोहननगर नियमित रूप से इस तरह के शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करता है एवं एनसीआर दिल्ली और समस्त उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिस्पर्धियों को एक इनोवेटिव एंड कॉम्पिटिटिव प्लेटफार्म प्रदान करता है जहां ये छात्र अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें एवं अपना विकास कर सकें और जीवन यापन का मार्ग प्रसस्त कर सके।
यह प्रतियोगिता दो दिनों यानी 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। प्रथम दिन (29 अप्रैल 2022) सोलो डांस , ग्रुप डांस, फैशन शो , बिजनेस क्विज, शटर बग ,बी जी एम आई एवं अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । द्वितीय दिन (30 अप्रैल 2022) को नुक्कड़ नाटक , ट्रेजर हंट , ऐड मेनिया , अभिनय, चित्रकार एवं पजल मिस्ट्री का आयोजन किया जायेगा साथ ही उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को पारितोषिक , प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान किये जाएंगे। सभी प्रतिभागियों और छात्रों में हर्ष और उल्लास था और सभी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कटिबद्ध थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button