लेटेस्टशहर

राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 ने दो दिव्यांगों के कृत्रिम हाथ-पैर लगवाए

गाजियाबाद। राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा दो दिव्यांगों की मदद की गई। संस्था द्वारा दोनों को कृत्रिम हाथ.पैर लगवाए गए। संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि हमारे शास्त्रों में नर सेवा को ही सच्ची नारायण सेवा माना गया है। इसी के चलते संस्था द्वारा जरूरतमंदों की सेवा के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। संस्था के पदाधिकारियों को दो दिव्यांगों के बारे में पता चला जो काफी समय से कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने के लिए प्रयासरत थे, मगर आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से वे कृत्रिम हाथ-पैर नहीं लगवा पा रहे थे। संस्था के पदाधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उनके कृत्रिम हाथ-पैर लगवाए ताकि वे अपना जीवन ठीक प्रकार से जी सकें। संस्था आगे भी उनकी हरसंभव मदद करेगी। जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निंरतर जारी रहेगा। इस कार्य में सुशीला गुटगुटिया, मंजू श्री लड़िया, पारिशा अग्रवाल, नूतन बंसल आदि ने भी कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने में सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button