लेटेस्टशहर

पुस्तक लोकार्पण समारोह व कवि सम्मेलन 1 मई को

  • स्व. गिरिराज सिंह की तीन पुस्तकों का लोकार्पण होगा
    गाजियाबाद।
    सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय गिरिराज सिंह की तीन पुस्तकों का लोकार्पण समारोह एक मई, रविवार को गाजियाबाद में होगा।
    महा कवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन की तरफ से ये आयोजन गोल्फ लिंक स्थित आशियाना ले रेजिडेंसी के क्लब में सुबह 11 बजे से सुप्रसिद्ध गजलकार मंगल नसीम की अध्यक्षता में होगा। विश्व प्रसिद्ध गजलकार विजेंद्र सिंह परवाज मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष व गोपालदास नीरज के सुपुत्र शशांक प्रभाकर और कार्यक्रम संयोजक सुप्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी ने बताया कि लोकार्पण समारोह में कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें राज कौशिक, अंजू जैन, गुणवीर राणा, तूलिका सेठ रूपा राजपूत व पदम प्रतीक काव्य पाठ करेंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि दिल्ली के आयुक्त प्रसिद्ध गजलकार आलोक यादव और हिंदी अकादमी दिल्ली के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। स्व. गिरिराज सिंह की पुत्री शर्वरी सिंह व दामाद राजीव सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button