लेटेस्टशहर

13 यूपी गर्ल्स एनसीसी वाहिनी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 13 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद के कमान अधिकारी कर्नल दीप चन्द के नेतृत्व में इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। हमारे वीर सपूत जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए ऐसे वीरों को इस मौके पर याद किया गया, जिनमें मुख्य रूप से मेजर निशित डोगरा, सूबेदार राजपाल सिंह, लांस नायक रतन सिंह, लांस हवलदार हरपाल सिंह को याद किया एवं उनके परिवारजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।
उनके सम्मान में उनकी प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवारजनों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में थर्ड आॅफिसर रूपाली भारद्वाज, सूबेदार मेजर सतीश कुमार, सीनियर जीसीआई निशा सिंह, सीएचएम सोहन सिंह, वीएमएलजी कॉलेज की कैडेट करिश्मा, कैडेट अनमोल तथा कांशीराम डिग्री कॉलेज की कैडेट समीना और कैडेट चंचल आयोजन का हिस्सा रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button