राज्यलेटेस्टस्लाइडर

पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

  • शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ भी रहे शामिल
    देहरादून।
    उत्तराखंड चुनाव 2022 में अपनी ही सीट से हार चुके पुष्कार सिंह धामी को एक बार फिर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया है। पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड के इतिहास में दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले पुष्कर धामी के नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। परेड ग्राउंड में आयोजित शपथग्रहण समारोह में धामी की कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज भी शामिल रहे। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button