शहर

ड्रॉ मैच में यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी रही हावी

गाजियाबाद। सोशल स्पोर्ट्स द्वारा एबीईएसआईटी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंबिका क्रिकेट टूर्नामेंट का डयूसी इलेविन व यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। मैच से यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी कोे तीन अंक मिले, जबकि डयूसी इलेविन को एक ही अंक मिल पाया। टॉस जीतकर डयूसी इलेविन ने पहले बल्ल्ेबाजी की व पहली पारी में 162 रन बनाए। अंशुल रावत अपने शतक से चूक गए और 98 रन बनाकर आउट हुए। सार्थक चतुर्वेदी ने 21 रन का योगदान दिया। लकी ने तीन विकेट लिए। यंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने पहली पारी में 342 रन बनाकर 180 रन की बढ़त ली। शरद ने 115 रन व कप्तान विराट ने 116 रन बनाए। दूसरी पारी में डयूसी इलेविन ने सात विकेट पर 108 रन बनाकर मैच ड्रा करा लिया। कप्तान अनिल सिंह ने 42 रन बनाए। शौर्य ने तीन, तनीश अग्रवाल व लकी ने दो-दो विकेट लिए। विराट मैन आॅफ द मैच रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button