लेटेस्टशहर

यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी को सामुदायिक सेवा और सामाजिक चिकित्सा के तहत किया गया पुरस्कृत

गाजियाबाद। इंडो-अमेरिकन चैंबर आॅफ कॉमर्स, उत्तर भारत काउंसिल का 7वां बिजनेस लीडरशिप अवार्ड्स मंगलवार को नई दिल्ली स्थित होटल ललित में अयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के रुप में यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी को सामुदायिक सेवा और सामाजिक चिकित्सा के तहत पुरस्कृत किया। यशोदा सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी के चेयरमैन डॉ. पी एन अरोड़ा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। डॉ. पी एन अरोड़ा ने इसे बहुत ही हर्ष का विषय बताया और कहा कि इस पुरस्कार को पाकर समाज के प्रति समर्पण एवं सेवा का भाव और मजबूत हुआ है और हम नई ऊर्जा से समाज की सेवा में अग्रसर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button