लेटेस्टशहर

यूपी पुलिस के 45 वर्ष पुराने साथियों ने किया पुर्नमिलन समारोह का आयोजन

गाजियाबाद। यूपी पुलिस के एसआई सीपी बैच 1978-79 वर्ष के पुलिस अधिकारियों को पुर्नमिलन समारोह का आयोजन विक्रांत फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बनारस, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर आदि के उक्त बैच के पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण के समय साथ बिताए पलों को एक दूसरे से साझा किया गया व फोटो बैनर पर लगाई गर्इं। फोटो देखकर सभी की 45 वर्ष पुरानी यादें ताजा हो गर्इं। इतने दिन बाद हुए पुर्नमिलन के दौरान कई साथ तो एक दूसरे को पहचान ही नहीं पाए। जान-पहचान के बाद सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में आनंद लिया। अपने-अपने विभिन्न पदों से सेवा निवृत्त होने के बाद भी अपनी पुरानी स्मृतियों में खो गए। दोपहर के भोजन के पश्चात सभी सदस्यों को उपहार प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में रमेश शर्मा, विनोद कुमार त्यागी, जगमोहन त्यागी, जितेन्द्र चौहान, मनीराम भारती का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button