लेटेस्टशहर

पारा गिरा तो नगर निगम ने की अलाव की व्यवस्था

गाजियाबाद। पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोग बेहाल होते दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम ने बेसहारा लोगों के लिए आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव के लिए बेहतर प्रबंध किए हैं। सर्दी से बचने के लिए कंबल बिस्तर तथा अलाव की व्यवस्था की गई है।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर में सभी जोनों में 12 स्थाई तथा 6 आस्थाई आश्रय स्थल पूरी व्यवस्थाओं पर चल रहे हैं। समस्त जोनल प्रभारियों को भी अपने-अपने जोन में प्रतिदिन आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश, सफाई, शौचालय, फॉगिंग, बिस्तर, अलाव की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के ऐसे स्थान जहां पर अत्यधिक लोग सर्दियों से ठिठुरते रहते हैं वहां अलाव की व्यवस्था के प्रबंध कराए जा रहे हैं। आश्रय स्थलों पर लोगों को सर्दी से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था करा दी गई है ताकि बेसहारा लोगों को ठंड के मौसम में राहत मिल सके। आश्रय स्थलों पर शौचालय, बिस्तर के साथ-साथ अलाव की व्यवस्था से बेसहारा लोगों में राहत का अनुभव हो रहा है। डॉ. अनुज ने बताया कि शहर में लगभग 45 से 50 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल व अन्य ऐसे स्थान जहां पर सर्दियों से बचाव हेतु लोग बैठे दिखाई देंगे वहां पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
निगम द्वारा गौशाला नंदी पार्क में भी अलाव की व्यवस्था की गई है। पार्षदों का भी शहर में अलाव व्यवस्था सुचारू करने में सहयोग किया जा रहा है, साथ ही जो लोग सड़कों पर सोते दिखाई देते हैं या बेसहारा है उनको आश्रय स्थल में पहुंचाने की व्यवस्था भी निगम द्वारा सुचारू रूप से कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button