लेटेस्टशहर

18 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ गाजियाबाद द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रांतीय आह्वान पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदेश स्तरीय 18 प्रमुख मांगों के संबंध में आयोजित किया गया। इनमें मुख्य रूप से शिक्षा का निजीकरण बंद करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, आॅनलाइन स्थानांतरण की विसंगतियों को दूर करके शिक्षकों का स्थानांतरण यथाशीघ्र कराना, प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक की भर्ती में चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित कराना, शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा प्रदान करना तथा वर्ष 2014 से शिक्षकों को सामूहिक बीमा कटौती शुरू कराने, भ्रष्टाचार को रोकने हेतु शिक्षा विभाग के कार्यालयों में ई- फाइलिंग तथा अति शीघ्र 3 दिनों में फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित कराना आदि है।
धरने में जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से इन 18 सूत्रीय प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को ज्ञापित किया गया। इस धरने में जनपद स्तरीय मांगों से भी जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया। जिनका एक सप्ताह में निस्तारण का उनके द्वारा आश्वासन दिया गया। इस धरने में महावीर प्रसाद त्यागी प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजीव त्यागी जिला संयोजक, गोविंद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, सरोज यादव सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, कपिल कुमार, ओमपाल सिंह आदि ने संबोधित किया। इस धरने की अध्यक्षता विनोद सिंह यादव जिला अध्यक्ष ने की तथा इसका संचालन महेंद्र सिंह नागर जिला मंत्री ने किया।
इस धरने में रामसेष वर्मा, शिवकुमार धामा, शिवपाल सिंह, रितु राणा, कैलाशी वर्मा, अमित कुमार, लेफ्टिनेंट पूरन सिंह रावत, विकास कुमार यादव, वेद प्रकाश सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, मुकेश पाल, वीरेंद्र नागर, महिमा सिंह, विनोद शर्मा, सुखबीर सिंह, ओमप्रकाश प्रधानाचार्य, वेद प्रकाश, पिंटू त्यागी, सत्यपाल सिंह, विवेक कुमार, कैलाश चंद्र जोशी, पंकज, मनोज कुमार, मोनू शर्मा, निशांत त्यागी, वीर सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button