लेटेस्टशहरस्लाइडर

नए नगरायुक्त नितिन गौर ने संभाला कार्यभार

गाजियाबाद। महेन्द्र सिंह तंवर को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को नए नए नगरायुक्त नितिन गौर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शाम करीब पांच बजे उन्होंने निगम मुख्यालय पहुंचकर निवर्तमान नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर से मुलाकात की। महेन्द्र सिंह तंवर ने उन्हें विधिवत चार्ज सौंपा। निगम द्वारा सफाई व्यवस्था, कूड़ा कचरा निस्तारण को लेकर की गई कवायद आदि के बारे में नगरायुक्त नितिन गौर को बताया गया। बाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नगरायुक्त नितिन गौर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाना, लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराना और शहर को हरा भरा व साफ सुथरा बनाने की दिशा में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button