लेटेस्टशहरशिक्षा

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजियाबाद। राजनगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज निट्रा टैक्नीकल कैम्पस में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग और टैक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर (डाक्टर) अरिंदम बासु ने शिक्षक दिवस के महत्व को बताया और डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। इस अवसर पर कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। विद्यार्थियों को शिक्षा और शिक्षक की महत्ता बताई गई और प्रेरणास्पद व्याख्यान दिए गए।
शिक्षा और शिक्षक की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button