लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वह क्लीनिक एवं एकेडमिक गतिविधियों के साथ-साथ छात्रों के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों को भी आयोजित करने का प्रयास करते है, ताकि वह अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ा, आईटीएस डेन्टल कॉलेज के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर, प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी सहित संस्थान के सभी अध्यापकों के साथ-साथ बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर बीडीएस के छात्रों ने डा. सोनाली तनेजा, एचओडी कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग एवं उनकी टीम के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने अध्यापकों के लिए रंगारंग कार्यक्रम, ग्रुप डांस, सोलो डांस, सिंगिंग, सोलो सिंगिंग, रंगोली, फैशन शो आदि जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने अध्यापकों के लिए अपना आभार व्यक्त किया। अंत में सभी विजेताओं छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button