राज्यलेटेस्ट

खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की रोकथाम के लिए की जाए कड़ी कार्रवाई: डीएम

गाजियाबाद। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन, स्वास्थ्य समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहां की खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन के स्वास्थ्य समस्याओं पर गहरा असर पड़ता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित किए गए अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करते हुए जनपद में निरंतर स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद में सभी जनमानस को शुद्ध खाद्य सामग्री एवं मानकों के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध हो सके। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सैंपलिंग के कार्य की कार्रवाई निरंतर स्तर पर की जाए। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा गाजियाबाद जैसे विशेष स्थान पर जहां पर विभिन्न खाद्य पदार्थों से संबंधित इकाइयां संचालित हैं नियमित स्तर पर सैंपलिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि मानकों के अनुरूप जनमानस को खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इसी प्रकार उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि निरंतर स्तर पर दवाइयों की सेंपलिंग का कार्य सुनिश्चित कराया जाए ताकि जनपद में सभी नागरिकों को मानकों के अनुरूप दवाइयां उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सुधार के लिए अधिक से अधिक नोटिस जारी कराए जाएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मिठाई की दुकान, किराना व्यापारी, नमकीन व्यापारी, डेयरी, फुटकर दूध विक्रेता आदि का लगातार निरीक्षण करें और खाध पदार्थांे के साथ ही औषधियों को लेकर भी पूरी निगरानी रखें। मिलावट रोकने के लिए छापामार अभियान चलाया जाए तथा खाद्य कारोबार कर्ता को अधिक से अधिक सुधार सूचना नोटिस जारी करें जिससे उनके प्रतिष्ठान में गुणात्मक सुधार हो सके। समस्त संबंधित विभाग अपनी इंटेलीजेंस के माध्यम से सूचना एकत्र कर नकली औषधि व अधोमानक खाद्य पदार्थों के व्यापारियों पर नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर शैलेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button