लेटेस्टशहर

आंध्र प्रदेश के शेख शादिक खान बने राष्ट्रीय एवं एशियाई चैंपियन

  • 50 में से 50 अंक किए प्राप्त किये, दूसरे स्थान पर रहे राज कुमार
  • तीसरे स्थान पर रहीं अलका
    गाजियाबाद।
    11 वीं राष्ट्रीय सैकंड एशियाई क्रॉसबो शूटिंग चैंपियनशिप में पूर्व चैंपियन राजकुमार एक अंक से चूक गए। इस चैम्पियनशिप में आंध्र प्रदेश के शेख शादिक खान ने 50 में 50 अंक हासिल कर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया जबकि पूर्व चैम्पियन राज कुमार एक अंक से पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर अलका रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोनू बग्गा ने किया। कर्नल संदीप मित्तल विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारत के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इनमें नमन सरीन, संदीप मित्तल, राम कुमार शिशोदिया, कनिका शिशोदिया, राज कुमार, अलका, साहिब खान, सेंटी कुमार, जशविन्दर आदि ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। अनिल कौशिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्स लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button