
- नए चेहरे की तलाश में बसपा, आज शाम तक हो जाएगा फैसला
गाजियाबाद। शहर सीट पर एक और बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। बसपा से घोषित प्रत्याशी सुरेश बंसल की तबीयत खराब होने के चलते उनके चुनाव लड़ने पर संशय की स्थिति है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बसपा शहर सीट पर किए अन्य प्रत्याशी की तलाश में जुट गई है। यह भी कहा जा रहा है कि आज देर शाम तक टिकट बदला जा सकता है। वैसे टिकट की लाइन में सिंकदर यादव भी हैं लेकिन बसपा किसी ब्राह्मण चेहरे को लाने के प्रयास में है। यदि ऐसा होता है तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश बंसल को कोरोना पाजीटिंव होने पर कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई है। बसपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जाटव का कहना है कि पार्टी हाईकमान को सभी स्थितियों से अवगत करा दिया गया है। पार्टी जो भी निर्णय लेगी उसके अनुसार ही संगठन कार्य करेगा।



