नगर विकास विभाग के सचिव व नगर आयुक्त ने रिक्त भूमि का किया निरीक्षण

Share on

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत रिक्त निगम भूमि की स्थिति का जायजा लेने उत्तर प्रदेश नगर विकास विभाग के सचिव राजीव रंजन ने नगरायुक्त नितिन गौड़ के साथ जायजा लिया। नगर आयुक्त डा. नितिन गौड़, वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी, नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, जीडीए के संपत्ति विभाग से संबंधित अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त द्वारा सिटी जोन की रिक्त भूमि पर निरीक्षण कराया गया। साथ ही संपत्ति के कई मामलों पर भी सचिव को अवगत कराया गया, जिसके लिए जीडीए, नगर निगम तथा राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही को समय रहते करने के निर्देश दिए।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तथा नगर निगम गाजियाबाद की रिक्त भूमि पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सरकारी संपत्ति का जायजा लिया गया जिसके क्रम में सिटी फॉरेस्ट में रिक्त भूमि पर भी स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें जीडीए तथा निगम के बीच लैंड एक्सचेंज को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विनय सिंह, संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ व जीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो आदि उपस्थित रहे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *