राजनीतिशहर

सपा संगठन को मजबूत करने में जुटे राहुल चौधरी, किए वार्ड अध्यक्ष घोषित

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी का पूरा फोकस अब 2022 विधानसभा चुनाव पर है। जिले की साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र पर पार्टी द्वारा संगठन के स्तर से काफी ध्यान दिया जा रहा है। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा जहां अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करने में लगे हैं वहीं सपा के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी भी निचले स्तर पर पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य कर रहे हैं। राहुल चौधरी ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र संगठन को खड़ा करते हुए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्त की है। ट्रांस हिंडन में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों से कहा कि वे अपने वार्ड को मजबूत करें। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2022 में बहुमत की सरकार दें। उन्होंने कहा कि वार्ड अध्यक्ष का सम्मान पार्टी के लिए सर्वोपरि है। निगम चुनाव में सपा से लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशी को वार्ड अध्यक्ष से संस्तुति लेनी अनिवार्य होगी। राहुल चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता में अपना बहुमत खो चुकी है। आज जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और प्रदेश की कमान अखिलेश यादव को सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के विधायक केवल जनता के बीच झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद से भाजपा विधायक ने तो झूठ बोलने की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। एलिवेटेड रोड को भाजपा सरकार की उपलब्धि बता दिया जबकि भाजपा की सरकार में 100 मीटर का हिंडन पर चार साल से पुल टूटा पड़ा है वो भी वे नहीं बनवा पाए हैं और बात करते हैं एलिवटेड रोड बनवाने की। ट्रांस हिंडन उपाध्यक्ष अजय यादव एडवोकेट, राजेश यादव, रजत पोरवाल, अभिषेक राजपूत आदि उपस्थित रहे। ओमपाल भाटी वार्ड नंबर 29 कृष्णा कुटी भोपुरा, सुशील कुमार वार्ड नंबर 20 तुलसी निकेतन, भगवती प्रसाद शर्मा वार्ड नंबर 5 गगन विहार, मंजू चौधरी, किरण कालिया, अंजू वैद्य, मीनू ठाकुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ट्रांस हिंडन अध्यक्ष साहिबाबाद कमलेश यादव ने किया जबकि अध्यक्षता बाबू सिंह आर्य ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button