शिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया गया

मुरादनगर। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर आईटीएस डेंटल कॉलजे में डिजिटल इक्विटी फॉर आॅल एजेस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि वर्ष 1990 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल एक अक्टूबर को बुजुर्ग लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए मतदान किया था। यह दिन वरिष्ठ नागरिकों के बारे में पूरी दूनिया के लोगों में अधिक जागरूकता और सहानुभूति बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस को एक थीम के साथ रिकॉर्ड किया जाता है और उन सभी विषयों का एक समान उद्देश्य होता है। इनका सामान्य लक्ष्य वृद्ध लोगों की भलाई के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
आईटीएस डेंटल कॉलेज में समाज के बुजुर्गो के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए दांतों के जबड़ें के रखरखाव तथा मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान मे रखकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा मुफ्त डेंचर कैंप का आयोजन किया गया। डेंटल ओपीडी में आने वाले मरीजों को पूर्ण डेंचर आंशिक डेंचर डेंटल इम्प्लांट और फिक्स्ड आंशिक डेंचर के रखरखाव के बारे में स्वास्थ्य पर्चे वितरित किये गये। मरीजों के लिए कृत्रिम दांतों के विभिन्न प्रकार के विकल्प और उनके रखरखाव पर एक इंटरेक्टिव सत्र आयोजित किया गया जिसमें सभी मरीजों के प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इसी के साथ सभी बुजुर्ग मरीजों को डेंचर भी वितरित किये गये।
आईटीएस डेंटल कॉलेज के सभी बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, जेरियाट्रिक ओरल हेल्थ विषय पर ई-पोस्टर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button