लेटेस्टशहर

वरिष्ठ रंगकर्मी चित्रा सिंह की स्मृति में दो दिवसीय नाट्य प्रस्तुति का आयोजन

  • हिन्दी भवन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम
  • एक व दो अक्टूबर को शाम छह बजे से होगा नाटकों का मंचन
    गाजियाबाद।
    कोरोना का शिकार वरिष्ठ रंगकर्मी चित्रा सिंह की स्मृति में हिन्दी भवन समिति द्वारा रंगभूमि दिल्ली की हास्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन हिन्दी भवन में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में एक अक्टूबर यानी आज शाम छह बजे डिप्लोमा करप्शन नाटक का मंचन किया जाएगा। हिन्दी भवन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने बताया कि सुरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा लिखित इस नाट्य प्रस्तुति का समय एक घंटा तीस मिनट है। नाटय प्रस्तुति की निर्देशिका चित्रा सिंह हैं। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को भी शाम छह बजे से दूसरी नाट्य प्रस्तुति पंछी का आयोजन किया जाएगा। इस नाटय प्रस्तुति का समय भी डेढ़ घंटा है। उन्होंने बताया कि हिन्दी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन हिन्दी भवन समिति द्वारा किए जाते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button