लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सीडीई का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज के कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय सीडीई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय डायरेक्ट कम्पोजिट्स था। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर 60 से अधिक दंत चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम का शुभांरम्भ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय वक्ता डा. तातियाना रिपेट्टो-बॉखेज, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज डा. श्रीनाथ ठाकुर एवं प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी तथा डा. सोनाली तनेजा, एचओडी कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोन्टिक्स विभाग के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान के सभी दंत विभागों के एचओडी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ0 तातियाना रिपेट्टो-बॉखेज थी, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता रही है। कार्यक्रम की शुरूआत में डा. सोनाली तनेजा ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन दंत चिकित्सकों को क्लीनिकल क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाना था। जिससे वह भविष्य में मरीजों को उत्तम तकनीक द्वारा उपचार प्रदान कर सकें। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को एक लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया। यह कार्यक्रम इवोक्लर विवाडेंट द्वारा प्रायोजित किया गया था। डा. तातियाना ने डायरेक्ट कम्पोजिट्स क्लीनिकल स्किल्स को सशक्त बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। जिसके लिये सभी प्रतिभागियों ने उनकी सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ क्लीनिकल प्रदर्शन एवं ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करने के लिये सभी ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button