लेटेस्टशहर

आरकेजीआईटी में कांस्टीट्यूशन-डे का आयोजन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट में कांस्टीट्यूशन-डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन अप्लाइड साइंस एण्ड ह्यूमैनिटीज विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।
आरकेजी ग्रुप के एडवाइजर डा. लक्ष्मण प्रसाद ने फंडामेंटल राइट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कॉलेज के डीन एचजी गर्ग ने कांस्टीट्यूशन की प्रमुख विशेषताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद के युग के बाद, भारत ने कुछ बहुत ही आवश्यक मौलिक अधिकारों को लाया। ये अधिकार भारत के प्रत्येक नागरिक को कानून द्वारा गारंटीकृत हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि वे क्या हैं ताकि किसी को उसके अधिकारों से वंचित न किया जा सके। समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार, ये मूल अधिकार नागरिक को निश्चात्मक रूप में प्राप्त हैं। इस कार्यक्रम में संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. डीके चौहान, सभी विभागों के अध्यक्ष व समस्त फैकल्टी मेंबर्स प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.पूनम सी कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button