राज्यलेटेस्ट

जनचेतना केन्द्र में नववर्ष की शुरूआत हुई भक्ति भजनों से

  • तीन महिलाओं सहित दर्जनभर गायकों ने गाये भक्ति गीत
  • बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उठाया नववर्ष के भक्ति रस के कार्यक्रम का आनंद
    देहरादून।
    पिछले 23 वर्षोँ से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में सामाजिक और जनहित की गतिविधियों में अपना सहयोग देती आ रही सामाजिक संस्था नवजन चेतना की अभी हाल में खोली गई नई शाखा जनचेतना केन्द्र में रविवार को नए वर्ष 2023 का स्वागत हरी भजन का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करके किया गया। गुजराड़ा गांव में स्थित केन्द्र परिसर में सुबह 11 बजे आरंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में लगभग एक दर्जन लोगों ने भक्ति रस में सराबोर भजन गाए और वहां उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भक्ति रस के इन भजनों का भरपूर आनंद उठाया। लगभग तीन घंटे चले इस प्रभु भजन कार्यक्रम के बाद संयुक्त रूप से आरती उतारी गई तथा उपस्थित प्रभु भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। भजन गाने वालों में तीन महिला गायिका भी शामिल थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button