लेटेस्टशहर

इस्कॉन संकीर्तन में लोग भजनों के रस में डूबे

  • गरीबों को सर्दी में कम्बल का सहारा मिला ।
    गाजियाबाद।
    उत्थान समिति द्वारा इस्कॉन मंदिर के सहयोग से संकीर्तन का आयोजन अवंतिका में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने की । तथा मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में इस्कॉन द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। खचाखच भरे पंडाल में लोग हरे रामा हरे कृष्णा के भजनों में डूब गए और हरि नाम के रस का भरपूर आनंद लिया। उपस्थित सभी लोगों ने जमकर भजनों पर नृत्य किया। भारत विकास परिषद गाजिÞयाबाद ( मुख्य शाखा ) के सदस्य इस कार्यक्रम में मुख्य सहभागी के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर 500 गरीब एवं असहाय लोगों को कम्बल बाँटे गये ताकि सर्दी में उनको राहत मिल सके । फिर भण्डारे में प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिंह सिरोही , डॉ रमा सिंह , राजकुमार सिसोदिया , कर्नल टी पी त्यागी, एच एन चौधरी , सत्येन्द्र यादव , दुष्यंत सिसोदिया , एस के मिश्रा , अरुण त्यागी , विनीत गोयल , पी सी गुप्ता , योगेश गुप्ता , बबिता सिंह , अमिता गोयल , इत्यादि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button