राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

नीरज चौपड़ा नहीं ले सकेंगे कामनवेल्थ गेम में भाग

  • चोटिल होने के कारण आराम की सलाह
    नई दिल्ली।
    विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने वाले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चौपड़ा कामनवेलथ गेम में भाग नहीं ले सकेंगे। 28 जुलाई से शुरू हो रहे कामनवेल्थ गेम में नीरज चौपड़ा फिट नहीं हैं। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान पेर में चोट लगने के कारण वे अभी आराम करेंगे। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ में न खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हअउ के फाइनल के दौरान उन्हें इंजरी आई थी। वे अभी भी फिट नहीं है। वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का टफक स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम की सलाह दी गई है।
    कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जेवलिन थ्रो का इवेंट था। अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    वर्ल्ड एथलेटिक्स फाइनल के बाद नीरज ने कहा था कि चौथे थ्रो के बाद थाई में थोड़ी प्रॉब्लम थी। मैंने पट्टी बांधी और फिर अगला थ्रो किया। अभी मेडल जीतने का जोश है और वॉर्मअप हूं इसलिए पता नहीं चल रहा है। सुबह ही पता चला पाएगा कि चोट कितनी गंभीर है। उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा और अगले टूर्नामेंट कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग ले सकूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button