राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ, कांग्रेसी सड़क पर, राहुल गांधी हिरासत में

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मंगलवार को फिर से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने को लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। राहुल गांधी ने सड़क पर ही धरना देना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की दूसरे दिन की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में ‘सत्याग्रह’ कर रही है। पार्टी सांसदों के साथ राहुल गांधी विजय चौक के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार न तो चर्चा कर रही है, ना बोलने दे रही है।
कांग्रेस नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये आवाज कुचलने की कोशिश है। केंद्र एजेंसी के जरिए कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर रही है। राहुल के अलावा कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि इन सांसदों को कहीं अज्ञात जगहों पर पुलिस ले जा रही है। कांग्रेस के ये सभी सांसद पार्लियामेंट से राष्ट्रपति भवन तक विरोध मार्च करते हुए जा रहे थे।कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि, दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए। अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और आप उसके नेताओं को सत्याग्रह के लिए राजघाट जाने से रोक रहे हो। लोकतंत्र में जिस दिन एक पहिया उलट गया, उस दिन लोकतंत्र नहीं बचेगा।
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर ड्रामा कर रही है। भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस अपना रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button