लेटेस्टशहर

राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने किया दिव्य गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। राष्ट्रीय परशुराम परिषद की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा दिव्य गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संयोजक पंडित दीपक वत्स के नेतृत्व में संजीवनी स्टेट में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पं.जय प्रकाश वत्स द्वारा की व मंच का संचालन पंडित मयंक शर्मा ने किया। संगठन के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पं.विनोद कुमार शर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज को राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित रहकर ब्रह्मा के गणों के रूप में ब्रहम ज्ञान प्राप्त कर सामाजिक सेवाएं, शिक्षा, ज्ञान, जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया। समाज की कुरीतियों, बुराइयों को खत्म करने के लिए शिक्षा ज्ञान जागरूकता के द्वारा अज्ञान के अंधकार को हटाया जा सकता है। मानव जीवन सदैव जन कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। समस्त सृष्टि संसार अपने नियम का पालन करती है और उसका संतुलन बिगड़ना नहीं चाहिए। यह समस्त मानव जाति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में श्रम कल्याण परिषद के नामित सदस्य पंडित भीम शर्मा, अधिवक्ता रमन वशिष्ठ ,नंद किशोर उपाध्याय, राजेश पंडित, मोदीनगर अध्यक्ष मुकुल शर्मा, प्रोफेसर सचिन, उमेश शर्मा, पंकज त्यागी,चंद्रदत्त वत्स, देवेंद्र सिंह, दीपक सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button