राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना के मामलों में वृद्धि, 8329 नए केस, 10 की मौत

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना के नए मामले डरा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में देशभर में 8 हजार 329 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4,216 लोगों के कोरोना को मात दी है और 10 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार बढ़ते मामलों के कारण कई जगह पाबंधियां बढ़ाईं जा रही हैं।देश में जिस तहर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है, उसी के चलते कुल एक्टिव केस भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ बीमारी के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5,24,757 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 2.41 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.75 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी ओर कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कुल 194.92 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन लगा दी गई है। देश में कोरोना के कारण बीते 24 घंटों में 10 लोगों की मौत दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार केरल से पांच, दिल्ली से दो और गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button