राज्यलेटेस्टशहर

यूपी में बवाल काटने वाले 227 गिरफ्तार, धरपकड़ जारी

लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्त नूपुर शर्मा द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में पनपा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद 10 जून को शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव किया। कानपुर जहां शांत रहा वहीं प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरगनर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने प्रदर्शन किया। पथराव के चलते पुलिस-प्रशासन को सख्ती से काम लेना पड़ा। सभी जगहों से पुलिस ने 227 लोगों को हिरासत में लिया है। सबसे ज्यादा मामले ने तूल प्रयागराज में पकड़ा। यहां बवाल में अर्धसैनिक बलों के कुछ जवान भी घायल हुए हैं। देवबंद में अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगे। हालांकि, कानपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात होने की वजह से सब कुछ कंट्रोल रहा। सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकरनगर में 28 गिरफ्तारी हुई। अब तक 227 को पुलिस पकड़ चुकी है। मुस्लिम बहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। फअऋ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।
अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और फअऋ ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की। सहारनपुर की जामा मस्जिद में नमाज के बाद निकले नमाजियों ने अचानक से अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिया। मस्जिद से नमाजी भीड़ के साथ घंटाघर पहुंचे। वहां कमिश्नर और डीएम डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह मौजूद थे। नमाजियों ने एकदम पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पुलिस ने सहारनपुर से 20 और देवबंद से 16 लोगों को हिरासत में लिया है।मुरादाबाद में शुक्रवार को दोपहर करीब 2 जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई। जामा मस्जिद चौराहे पर उग्र भीड़ ने नूपुर शर्मा को फांसी दो के नारे लगाए। इस दौरान कुछ युवकों के हाथों में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने के पोस्टर भी नजर आए। मुगलपुरा थाने में 10 लोगों को नामजद करते हुए अन्य 80 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रात में इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button