लेटेस्टस्वास्थ्य

आईएमए ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का आज से कार्यकाल शुरू हो गया। नई कार्यकारिणी ने अपने कार्यकाल का शुभारंभ ब्लड डोनेट कर किया। ब्लड डोनेट कार्यक्रम में आईएमए के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष आरके गर्ग ने इस मौके पर कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने ब्लड डोनेट कर समाज के लोगों का आह्वान किया है कि वे भी रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता है। आपके द्वारा दिए गए रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि आईएमए आने वाले समय में रोग दिवसों पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगा।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button