लेटेस्टशहर

भाजपा के पूर्व पार्षद मुकेश त्यागी का निधन, हिंडन तट पर हुआ अंतिम संस्कार

गाजियाबाद। भाजपा के पूर्व पार्षद मुकेश त्यागी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुकेश त्यागी ने पार्षद रहते हुए अपने वार्ड में बहुत सारे ऐसे विकास कार्य कराए जिनको लेकर उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। बेहद मिलनसार, मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के मुकेश त्यागी के निधन की खबर सुनकर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, पार्षद व पूर्व पार्षद उनके आवास पर पहुंचे। उनके अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कई वरिष्ठ पार्षदों ने मुकेश त्यागी के साथ निगम सदन में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि मुकेश त्यागी हमेशा शहर और अपने वार्ड के विकास के लिए तो फिक्रमंद रहते थे साथ ही निगम की आय कैसे बढ़े इसको लेकर भी वे निगम बोर्ड में सुझाव देते थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button