लेटेस्टशहरशिक्षा

आरकेजी ग्लोबल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन

गाजियाबाद। आरकेजी ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय 23 वीं स्पीडी स्ट्राइड किड्स इन्टर स्कूल डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन पर आरकेजीआईटी एम के निदेशक डॉ. राकेश गोयल, आरकेजी ग्लोबल स्कूल के निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार, प्रधानाचार्या शिल्पाश्री टीआर एवं डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन गाजियाबाद के निदेशक लेखी राम चौधरी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में गाजियाबाद जिले के 15 प्रमुख विद्यालयों के 400 बच्चों ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने मशाल प्रज्जवलित कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभाराम्भ किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य खेल गोला फेंक, भाला फैक, लंबी कूद, बाधा दौड़ आदि खेल कक्षा एक से कक्षा 8 के लिए आयोजित किये गये जिसमें सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आरकेजी ग्लोबल स्कूल में यह दो दिन की प्रतियोगिता सभी के संयुक्त प्रयास से सम्पन्न कराई गयी। कार्यक्रम के अंत में विजयी खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबन्धक दिनेश कुमार गोयल ने सभी को उत्साहित किया व सभी के अच्छे भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button