लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेन्टल कॉलेज में दूसरे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के पेरियोडोन्टोलॉजी विभाग द्वारा दो दिवसीय दूसरे एडवांस फेशियल एस्थेटिक्स कोर्स के तीसरे मॉड्यूल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एमडीएस के विद्यार्थी और कॉलेज के अध्यापक शामिल थे। यह कोर्स सेंटर फॉर फेशियल एस्थेटिक्स ट्रेनिंग (सीएफएटी) और नोवगोरोड विश्वविद्यालय, रूस के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मरीजों के बीच चेहरे के सौन्दर्य चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा चेहरे के सौन्दर्य में वृद्धि की मांग करने वाले रोगियों की प्राथमिक वैकल्पिक लक्ष्यों को प्राप्त करना एवं रोगी को समग्र उपचार प्रदान करना है।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर डॉ. शोर्य शर्मा थे जो एक फेशियल ऐस्थेटिक्स चिकित्सक के साथ-साथ अर्न्तरष्ट्रीय वक्ता भी है। उन्होंने फेशियल एस्थेटिक्स पर इस तरह की अनेकों कार्यशालाएं की है। वह एक ट्रेनर के साथ-साथ सेंटर फॉर फेशियल एस्थेटिक्स ट्रेनिंग (सीएफएटी) के अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शौर्य ने कॉस्मेटिक डेन्टिस्ट्री के अन्तर्गत चेहरे की सुंदरता को ज्यादा बढ़ाने के लिए विभिन्न विकल्पों के बारे में सभी प्रतिभागियों को समझाया। इस कार्यक्रम में डॉ. अरूण श्रीनिवासन, डॉ. मेल्विन जॉनसन और उनकी टीम ने भी डॉ. शोर्य के सहयोगी के रूप में अपनी-अपनी भूमिका निभायी। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कैमिकल पील्स, बोटॉक्स, लेजर द्वारा बालों को कम करना, डर्मल फिलर्स और अन्य फेशियल ऐस्थेटिक्स उपचार को सफलतापूर्वक एकीकृत करने के लिये तैयार करना है। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों को उम्र बढ़ने से चेहरे पर झूरियां के उपचार की मूल बातें और विभिन्न प्रकार के डर्मल फिलर्स और उनका फेशियल ऐस्थेटिक्स के कायाकल्प में अनुप्रयोगों की सम्पूर्ण समझ दी गयी। कार्यक्रम के दूसरे दिन फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के क्षेत्र में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के मोनो थ्रेड्स की आवश्यकता और उनके प्रक्रियाओं के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही डॉ शौर्य एवं उनकी टीम ने रोगियो पर डर्मल फिलर्स एवं मोनो थ्रेड्स का लाइव प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने मरीजों पर इन नवीनतम उपचारों का हैंड्स-आॅन किया। डॉ शौर्य ने एमडीएस के विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों के लिये इस तरह के ज्ञानवर्धक मंच के आयोजन के लिये संस्थान को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ फेशियल एस्थेटिक्स उपचार के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button