राष्ट्रीयलेटेस्ट

सीएम योगी ने अखिलेश यादव से की फोन पर बात

लखनऊ। सियासत अलग है और आपसी रिश्ते अलग होते हैं। सियासत में भले ही एक दूसरे पर खूब तीर चलाए जाएं लेकिन जब भी कोई आपदा या विपदा होती है तो सियासी शिकवे भुलाकर एक हो जाना ही इंसानियत कहलाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। सीएम योगी को जैसे ही जानकारी मिली कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव व उनकी पुत्री कोरोना पाजीटिव हो गई हैं तो उन्होंने अखिलेश यादव को फोन मिलाया। मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव से उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button