राज्यलेटेस्टस्लाइडर

जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के बीच अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी

  • ध्यानपूर्वक सुना प्रत्येक की समस्या को, निराकरण का दिया आश्वासन
  • जनता के काम कराने के लिए जनप्रतिनिधि अधिकारियों के संपर्क में रहें
    गाजियाबाद।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह शनिवार को गाजियाबाद में रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले प्रताप विहार स्थित गंगाजल गेस्ट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों से बैठक की। इसके बाद परियोजनाओं का निरीक्षण किया। गंगाजल गेस्ट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 मिनट तक भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच लगातार जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनता के काम कराने के लिए अधिकारियों से भी लगातार संवाद स्थापित करते रहें। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पूर्वांचल, उत्तरांचल भवनों के कार्य गति को तेज करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जिस पर उन्होंने उसे जल्दी ही जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
    गाजियाबाद प्राधिकरण द्वारा विकसित कॉलोनियों को नगर निगम का हस्तांतरण के मामले, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मल्टीपल बिजली कनेक्शन के स्थान पर सिंगल पॉइंट विद्युत कनेक्शन दिए जाने, इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों पर स्पष्टीकरण, आरआरटीएस द्वारा बनाई जा रही रैपिड रेल के कारण सड़क के किनारे बनी दुकानों की समस्या के संबंध में, वृद्धा और विधवा पेंशन के संबंध में आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की पुनरावृति की अनिवार्यता जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अतुल गर्ग, अजीतपाल त्यागी व एमएलसी दिनेश गोयल मौजूद रहे।
    सबसे पहले वे रेत मंडी नंदग्राम में गारबेज प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। यहां कूड़े को ट्रीट करने के लिए कई मशीनें लगी हुई हैं। नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने कचरे के निस्तारण और उनसे बनी चीजों को दिखाया। यहां से योगी सीधे हिंडन नदी के पुल पर पहुंचे। अंग्रेजों के जमाने का पुल टूटने के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 22 करोड़ रुपए से हिंडन नदी पर नया पुल बनवाया है। यह पुल करीब 176 मीटर लंबा है। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। सिर्फ सड़क बन रही है। इसके बाद ये पुल जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 41वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 200 जवानों के लिए बन रही बैरक बिल्डिंग देखी। इस बिल्डिंग का निर्माण जल्द पूरा होने वाला है। इसके बाद पुलिसकर्मियों के लिए आवासों की दिक्कत दूर हो सकेगी। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद जनरल वीके सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और भाजपा के वेस्ट यूपी अध्यक्ष मोहित बेनीवाल रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनधियों द्वारा समस्याओं से संबंधित पत्रों को सीएम योगी ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के पास जमा करने को कहा। बैठक में प्रमुख रूप से महापौर आशा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मंजू सिवाच, मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, संजीव चौधरी, गुंजन शर्मा, सुशील गौतम, अश्वनी शर्मा, रनीता सिंह, इंदु जौहरी, दिवाकर सिंघल, तारा जोशी, बॉबी त्यागी, कुलदीप त्यागी, संजीव झा, चमन चौहान, राजेश त्यागी, सुखदेव त्यागी, विनय चौधरी, संजय रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button