लेटेस्टशहर

व्यापारी नेता प्रीतम लाल रालोद में शामिल, बनाए गए महानगर महासचिव

गाजियाबाद। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त व्यापारी नेता प्रीतम लाल रालोद में शामिल हो गए। रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार भुल्लन ने उन्हें पार्टी में विधिवत शामिल किया। अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया कि प्रीतम लाल वे उनके साथी शहर के गणमान्य व्यक्ति हैं। उनके आने से राष्ट्रीय लोकदल को व  जयंत चौधरी को मजबूती मिलेगी। अरुण चौधरी ने बताया कि लोगों को पार्टी से जोड़ने का यह सिलसिला जारी रहेगा। इस मौके पर अरुण चौधरी भुल्ल ने प्रीतम लाल को महानगर में महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया राष्ट्रीय लोकदल किसान और मजदूरों की आवाज उठाने वाली एकमात्र पार्टी है। लोगों की समस्याओं को लेकर यह निरंतर संघर्ष करती है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनेगी। पार्टी की सदस्यता लेने वालों मे सुशील मित्तल, राजेंद्र गजवानी, शीलू कटारिया, सतीश शर्मा, अनिल, भगत सिंह मनराल, पवन त्रिपाठी, अजय पटेल, आकाश कटियार, आशीष शर्मा, राकेश गुसाईं, राकेश वर्मा, अंकुर गर्ग व सियाराम यादव रहे। इस मौके पर विनीत चौधरी, रेनिश तोमर, रजत धीमान, अभिषेक चौधरी, आकाश मेहरा, नितिन शर्मा, सुमित चौधरी, गोलू, ललित, गौरव, अमित चौधरी व रेखा चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button