राजनीतिलेटेस्टशहर

गाजियाबाद की राजनीति में बड़ा धमाल, बसपा के पूर्व वरिष्ठ नेता केडी त्यागी भाजपा में शामिल

  • ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को ही दी थी कड़ी टक्कर
  • मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में सभी वर्गों में पैठ है केडी त्यागी की
  • समाज सेवा से बना रखा है अलग ही मुकाम
    गाजियाबाद।
    2022 चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे गाजियाबाद की राजनीति में रोज नए धमाल हो रहे हैं। बसपा के पूर्व वरिष्ठ नेता, बीडीसी एवं मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम हासिल करने वाले केडी त्यागी रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू व स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह की मौजूदगी में केडी त्यागी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। केडी त्यागी ने बसपा में रहते हुए पार्टी के लिए कई बड़े काम किए हैं। वे बसपा के मेरठ मंडल के कॉर्डिनेटर रह चुके हैं। 2017 के चुनाव में उन्होंने तीन दर्जन से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के धुआंधार प्रचार किया और अपनी भाषा शैली से पार्टी के चहते बने हुए थे। सौम्य स्वभाव के धनी केडी त्यागी ने इसी वर्ष अपनी पत्नी को मुरादनगर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाया जिसमें भाजपा को कड़ी टक्कर दी। लॉटरी सिस्टम से ही भाजपा के खाते में मुरादनगर ब्लॉक प्रमुखी गई थी नहीं तो निर्दलीय के तौर पर केडी त्यागी ब्लॉक प्रमुख बनाने में अपनी पत्नी को जिताने में कामयाब हो गए थे।
  • केडी त्यागी का मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान है। वे निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में उन्होंने समाज सेवा के जरिए लोगों के दिल में जगह बना रखी है। केडी त्यागी के भाजपा में जाने से पार्टी को इस क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी। बता दें कि इस बार मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में 2022 का चुनाव काफी रौचक रहने वाला है। केडी त्यागी भले ही टिकट लेने वालों की लाइन में न हों लेकिन उनके पार्टी में आने से जो भी प्रत्याशी होगा उसे बड़ा लाभ मिलेगा। जाट बहुल्य क्षेत्र होने के नाते त्यागी समाज यहां हमेशा निर्णायक भूमिका में रहा है। मौजूद समय में यहां से विधायक अजीतपाल त्यागी भाजपा के ही विधायक हैं लेकिन पूर्व सांसद केसी त्यागी के पुत्र अंबरीश त्यागी के पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने के बाद से उनकी मुरादनगर से चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना बताई जा रही हैं। अब देखना यह है कि केडी त्यागी को पार्टी क्या नई जिम्मेदारी सौंपती है। केडी त्यागी के भाजपा में शामिल होने के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया, पूर्व ग्राम प्रधान अनिल त्यागी, हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ताा, पूर्व प्रधान मनोज चौधरी, पूर्व पार्षद प्रेमचंद त्यागी, त्यागी समाज के अध्यक्ष धनप्रकाश त्यागी, सैंतली, मकरैडा आदि गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button