राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी के लिए रवाना

  • प्रियंका गांधी ने कहा- बर्खास्त हों गृहराज्य मंत्री
    लखनऊ।
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व राहुल गांधी द्वारा लखीमपुर खीरी में मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद आज तड़के पांच बजे बहराइच के लिए रवाना हो गए। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी लखीमपुर खीरी जाने के लिए लखनऊ से निकल गए हैं। लखनऊ पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि मृतकों के परिजनों को अभी न्याय नहीं मिला। केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सवाल खड़ा कि जब तक गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा हैं तब तक पीड़ित परिवारों को कैसे न्याय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वे जिन मृतकों के परिवारों से मिली हैं उनका सिर्फ यही कहना है कि हमें मुआवजे से मतलब नहीं है हमें न्याय चाहिए।
    अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि जो नामजद हैं वे जेल जाने चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है इसलिए हमें पूरी उम्मीद है कि इन परिवारों को न्याय मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button