राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

यूपी में ट्रक-बस की भिड़ंत, नौ की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

-गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
लखनऊ।
बाराबंकी में टूरिस्ट बस व ट्रक की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत की खबर आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में 27 लोगों के घायल होने का भी समाचार है। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई, इसलिए मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घायलों को विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से बहराइच जा रही बस में लगभग 70 लोग सवार थे। बबुरी गांव के पास तड़के 4 बजे के करीब यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है। उधर, सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली से आ रही बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। हालांकि, एक घायल महिला यात्री का आरोप है ड्राइवर-कंडक्टर शराब के नशे में थे। ट्रक में बालू भरा था। टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। कई शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। गैस कटर का इस्तेमाल कर घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान की कोशिक के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button