लेटेस्टशहर

आईटीएस में आनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम एस्पिरेशन-2021 का आयोजन नौ को

  • 26वें पीजीडीएम बैच के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम
    गाजियाबाद।
    मोहननगर स्थित आईटीएस में 9 अगस्त को 26 वें पीजीडीएम छात्रों के लिए आॅनलाइन ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारम्भ किया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर संस्थान के निदेशक ( मैनेजमेंट) डॉ. डी. के. अग्रवाल नव प्रवेशी छात्रों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे और उन्हें सम्बोधित करेंगे। पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करेंगी। इस अवसर पर मि. संजय सिंह मैनेजिंग डायरेक्टर यामाहा मोटर सोल्यूशन्स इंडिया मुख्य अतिथि तथा मि. ओइन्द्रिला राय हेड -स्ट्रेटेजी इंडिया एसेन्स एवं मि. प्रतीक दुबे सीनियर डायरेक्टर एचआर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 13 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा जिसमे शिक्षा एवं कॉपोर्रेट जगत के एक्सपर्ट विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रोत्साहित कर उनका उचित मार्गदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button