लेटेस्टशहर

आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में अमृत महोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। कमला नेहरु नगर स्थित एनडीआरएफ कैंपस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के क्रम को जारी रखा। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सामाजिक संस्था मानवता की ओर एक कदम की सहायता से 111 बेलपत्र पौधों का रोपण किया गया। एनडीआरएफ कमांडेंट प्रवीण तिवारी ने बताया कि एनडीआरएफ द्वारा हर वर्ष विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण तथा जन मानस के प्रति अपने कर्तव्यों की प्रतिबद्धता को दशार्या है और लोगों में पर्यावरण के प्रति प्रेम भाव का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ से कमांडेंट पीके तिवारी समेत डिप्टी कमांडेंट आदित्य प्रताप सिंह डॉ अमित पांडे, सहायक सेनानी प्रवीण कुमार सिंह, श्रीनिवास एंव निरीक्षक बृजेश सिंह उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक संस्था मानवता की ओर एक कदम के संस्थापक, पर्यावरणविद राजीव त्यागी अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, उपाध्यक्ष आर एस तिवारी, अजय चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button