राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का सूत्र हमें बताया था: पीएम मोदी

-गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी गुरुजनों को किया नमन
नई दिल्ली।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि
गुरु पूर्णिमा के ही दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया था। जहां ज्ञान है, वहीं पूर्णता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का सूत्र हमें बताया था। भगवान बुद्ध ने हमें दु:ख के बारे में बताया, दु:ख के कारण के बारे में बताया। भगवान बुद्ध ने कहा कि दु:खों से जीता जा सकता है और इस जीत का रास्ता भी बताया। बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं, भारत ने ये करके दिखाया है। आप सभी को धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर सभी गुरुजनों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरु एक शिक्षक ही नहीं बल्कि अपने ज्ञान से शिष्य के सभी शिष्यों के सभी दोषों को दूर कर हर संकट से बाहर निकालने वाला मार्गदर्शक भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button