लेटेस्टशहर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप का किया भव्य स्वागत

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन विजयनगर कैप्टन गैस एजेंसी ई ब्लॉक पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेन्द्र कश्यप का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है उससे मैं आप सभी का सदैव ऋणी रहूंगा और यह भी कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो इस दायित्व को सौंपा गया है मैं इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय भी बहुत उत्तम है। 2022 में आगामी चुनाव में ओबीसी पिछड़ा मोर्चा अपना जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा उपलब्धियां जनता को जागरूक कर और सन 2022 में पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेगा। इस मौके पर बब्बल यादव, रॉबिन सांगवान, सौरभ जायसवाल, अनीता कश्यप, चमन सेन, रतन पटेल, महेंद्र कपूर, धर्मपाल, राधेश्याम त्यागी, विपिन शर्मा, संतराम यादव, पार्षद बृज भूषण चौधरी, एडवोकेट गजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, विजय कुमार, प्रदीप जादौन, पंडित पवन शर्मा, थान सिंह कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, सुनील कश्यप, वीर सिंह प्रजापति, छत्रपाल सेन, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, मंडल महामंत्री गोपाल गौतम, पार्षद कृपाल सिंह, ललित कश्यप, बृजभूषण सिंह, नवीन गौतम, अशोक बजरंगी, दीपक नागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button